फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs cheated in the name of sending money abroad, accused arrested

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे, आरोपी काबू

Wed, 07 Feb 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending money abroad, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रानी बाग नई दिल्ली निवासी अनूप गुप्ता को नई दिल्ली से काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंप्लाइज कॉलोनी कैथल निवासी राजेश कुमार व कुलदीप प्योदा की शिकायत अनुसार कुलदीप अपने लड़के प्रवीन, उसकी पत्नी शिल्पा व पोते सक्षम को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए जींद निवासी दीपक ने उनको रानी बाग दिल्ली निवासी अनूप गुप्ता नामक व्यक्ति से मिलवाया। आरोपी अनूप गुप्ता ने कहा कि वह कानूनी तौर पर सही तरीके से उसके बच्चों को ऑस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा पर भेज देगा।

इसके लिए आरोपी ने 45 लाख रुपये मांगे। अलग-अलग समय में आरोपी ने उनसे 27 लाख 75 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए और 16 लाख 50 हजार रुपये नकद 17 अगस्त 2022 को कैथल में आकर ले गया। 30 अगस्त को गुप्ता ने उन्हें प्रवीन, शिल्पा व सक्षम का नकली वीजा बनाकर दे दिया। जांच में पाया कि ये वीजा फर्जी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उनको 21 लाख 75 हजार रुपये के चेक दे दिए। ये खाते में पैसे नहीं होने की वजह से बाउंस हो गए। फिर आरोपी ने रुपये वापस देने से मना कर दिया है और धमकी दी है कि उसकी ऊपर तक जान-पहचान है और उनको एक मिनट में घर से उठवा देगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ 44 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। आरोपी का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने पहुंचे कि

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed