फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Laid the pipeline, left the pits

Kaithal News: पाइपलाइन बिछाई, छोड़ दिए गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Laid the pipeline, left the pits
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गैस पाइपलाइन कनेक्शन के कार्य ने नागरिकों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। पहले पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और अब घर-घर गैस कनेक्शन देने का कार्य जारी है, लेकिन यह कार्य अब लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कनेक्शन देने के लिए गलियों में गड्ढे खोदे जा रहे हैं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी उन गड्ढों को भरा नहीं जा रहा।
न ही कोई चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था उन स्थानों पर की गई है। कई जगह तो ऐसे गड्ढे 20 दिन से ज्यादा समय से वैसे ही खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे कोई इन गड्ढों में गिरे, चोटिल हो या कोई अन्य नुकसान हो, गैस पाइपलाइन कर्मियों को इससे कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

नगर के कई हिस्सों में गैस कनेक्शन देते समय गलियों के किनारे बनी नालियों को भी तोड़ दिया गया है। साहिल, रमेश, शिशपाल, दविंदर, अमरिंदर सहित कई लोगों ने बताया कि पहले नालियां पूरी तरह सही हालत में थीं, लेकिन गैस कनेक्शन के लिए गड्ढा खोदते समय इन नालियों को तोड़ दिया गया। इसके बाद खानापूर्ति करते हुए केवल कुछ ईंटें रख दी गईं, लेकिन नालियों की मरम्मत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लापरवाही के चलते गंदा पानी गलियों में फैल रहा है, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने गैस पाइपलाइन कंपनी से मांग की है कि वे जल्द से जल्द गड्ढों को भरें, टूटी नालियों की मरम्मत करें और कार्य के दौरान सावधानी बरतें ताकि आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो। नगरवासियों ने प्रशासन से भी अपील की है कि इस कार्य की मॉनिटरिंग की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed