{"_id":"6aa46a8f39b740f01703fc37","slug":"laid-the-foundation-stone-for-development-works-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154979-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक ने 3.46 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक ने 3.46 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
पूंडरी में विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक। विज्ञप्ति
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड विभाग की ओर से करवाए जाने वाले विभिन्न सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों पर लगभग 3.46 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
इन कार्यों में सांच-सिरसल रोड से हाबड़ी वाया बलदेव सिंह के डेरे तक सड़क का विशेष मरम्मत कार्य, ग्राम हाबड़ी में कैनाल से बूटा सिंह के डेरे तक सड़क का विशेष मरम्मत कार्य, भाणा से सोंगल तक सड़क का विशेष मरम्मत कार्य और ढांड-पिहोवा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 47 व 48 के बीच सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक सतपाल जांबा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मजबूत व बेहतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और आमजन को भी सुविधा प्रदान करती हैं।