{"_id":"1dc779c0b4fdc295a26ec7563b6cab57","slug":"lady-complaints-againts-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस की छापेमारी से महिला परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस की छापेमारी से महिला परेशान
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। पंजाब पुलिस की छापेमारी से परेशान एक महिला ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गुहला थाने में दी शिकायत में अनूप कौर ने कहा कि जिला पटियाला के अधीन पड़ने वाले सतराना थाना के प्रभारी बलदेव सिंह पिछले दिनों कुछ पुलिस कर्मचारियों के साथ उसके घर आए व घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
इस दौरान उनके साथ हरियाणा पुलिस का कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी उनके साथ नहीं था। घर की तलाशी के दौरान जब पंजाब पुलिस को कुछ नही मिला तो वे अपने साथ घर में पड़े लगभग 12 हजार रुपये के दो मोबाइल ले गए। महिला ने सतराना चौकी प्रभारी पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी द्वारा उनसे दो लाख रुपये देने को कहा गया और न देने की सूरत में ड्रग एक्ट के अधीन मामला दर्ज करने की धमकी भी दी गई।
सतराना चौकी के प्रभारी बलदेव सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अनूप कौर द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उधर, एसएचओ गुहला राजेश कुमार ने बताया कि खरकां निवासी महिला अनूप कौर ने सतराना चौकी प्रभारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।