{"_id":"67f03506edd5d9659d0d232d","slug":"lack-of-space-in-solu-majra-silo-wheat-storage-may-become-a-crisis-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617246-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोलू माजरा साइलो में जगह की कमी, गेहूं भंडारण बन सकता है संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोलू माजरा साइलो में जगह की कमी, गेहूं भंडारण बन सकता है संकट
Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। खेतों में गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार हो चुकी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी और मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा ढांड मंडी में गेहूं खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए है। जिससे आने वाले दिनों में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अनाज मंडी ढांड, कौल व टीक में सरकार की ओर से मंडियों में बारदाना ना देकर सोलू माजरा अडाणी साइलो में गेहूं की खरीद की जानी है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक साइलो में केवल साढ़े नौ कट्टे गेहूं भंडारण की जगह है। जबकि तीनों मंडियों में लगभग 12 से 14 लाख गेहूं के कट्टे आने का अनुमान है।
इसके लिए ढांड मंडी एसोसिएशन ने खरीद एजेंसियों, साइलो प्रबंधक तथा विधायक के साथ मीटिंग कर समस्या के समाधान की बात कही है, लेकिन अभी तक आढ़तियों को साइलो में कोई समाधान निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्हें एक बात का डर सता रहा है कि अगर साइलो में शीघ्र ही जगह की समस्या का हल नही निकला तो फिर किसानों की गेहूं को कैसे बेच पाएंगे।
विज्ञापन
आढ़तियों में इस बात का भी डर है कि अगर सीजन के अंतिम पड़ाव में साइलो के गोदाम भर जाते है तो ऐसे में मंडी में बारदाना देने की सूरत में मजदूरों की समस्या आएगी। जिससे किसानों व आढ़तियों के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
मंडी प्रधान नसीब सिंह, पूर्व मंडी प्रधान रमेश, नरेश सहारण का कहना है कि जब तक सरकार द्वारा साइलो में स्पेशल नही लगाई जाती तब तक समस्या का समाधान निकलना मुश्किल है।
अधिकारियों के साथ चल रही बात ः जांबा
सोलू माजरा स्थित अदानी साइलो के मैनेजर अमनदीप सिंह का कहना है कि इस समय साइलो में साढ़े नौ लाख कट्टे भंडार किए जा सकते है। सरकार की मदद हो तो लगभग 3 लाख कट्टे की जगह ओर बन सकती है। उन्होंने कहा कि अबकी बार किसानों से सीधा माल नही डलवाया जाएगा। केवल आढ़तियों के माध्यम से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। विधायक सतपाल जांबा का कहना है कि साइलो में जगह की समस्या है। पूंडरी मंडी का माल साइलो में नही आएगा। उन्हें वहीं बारदाना मुहैया करवाया जाएगा। केवल ढांड, कौल व टीक का माल ही साइलो में डलवाया जाएगा। साइलो में जगह की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बात चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।