{"_id":"6a440b0fbe488a322b05aa2f","slug":"lack-of-resources-at-the-mataur-stadium-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151646-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मटाैर के स्टेडियम में संसाधनों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मटाैर के स्टेडियम में संसाधनों की कमी
विज्ञापन
अपनी कोच के साथ गांव मटौर की खेल नर्सरी की लड़कियां
कलायत। गांव मटौर में संसाधनों की भारी कमी के बावजूद कोच बीता शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ी पारंगत हो रहे हैं। इसी वर्ष दो माह पूर्व गांव मटौर के खेल स्टेडियम में लड़कियों के लिए राष्ट्रीय कबड्डी की खेल नर्सरी भी शुरू की गई है।
इसमें कोच बीता शर्मा 50 युवतियों को कबड्डी के दाव पेंचों से अवगत करवा रही हैं। दो साल पूर्व शारीरिक शिक्षा में मास्टर्स करने के बाद बीता शर्मा ने गांव के युवाओं को खेलों में पारंगत करने का बीड़ा उठाया।
संसाधनों व सुविधाओं की भारी कमी के बीच उन्होंने खो-खो, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक व अन्य खेलों में लड़के व लड़कियों को पारंगत करना शुरू किया। उनकी एक खिलाड़ी अंजू ने एथलेटिक्स में राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल में युवक तो कोई न कोई खेल खेल ही लेते हैं पर युवतियों के लिए यह कार्य चुनौतीपूर्ण है। स्टेडियम में गांव के लोगों की ओर से ही रुपये इकट्ठा कर कुछ संसाधन जुटाए गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व सांसद नवीन जिंदल से आग्रह किया है कि वे गांव के स्टेडियम में उपकरण उपलब्ध करवाएं।