फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Laborer swindled

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर मजदूर से 1.84 लाख की ठगी, बैंक अधिकारी बनकर फोन किया

Wed, 12 Aug 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer swindled
कैथल। पूंडरी में किराए पर रह रहे मजदूर से 1.84 लाख रुपये की ठगी हो गई। बैंक अधिकारी के नाम पर मजदूर के क्रेडिट कार्ड पर ऑफर आने और कार्ड की लिमिट बढ़ने का झांसा देकर कार्ड की जानकारी हासिल की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शिकायत में मौड़ा बुजुर्ग, पोस्ट मरुई, वार्ड नंबर 13, बनचर, वैशाली, बिहार निवासी तथा हाल में देवी मंदिर रोड, कश्यप चौपाल के पास, पूंडरी में किराए पर रहने वाले मेधन साहनी ने बताया कि वह पूंडरी में रहकर खेतों में दवा छिड़काव का काम करता है। उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है।
विज्ञापन

मेधन साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर 8588918028 से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर एक ऑफर आया है। लिंक भेज रहा हूं। मेधन साहनी ने उस लिंक के माध्यम से जानकारी साझा कर दी। इसके बाद आठ अगस्त को उसके क्रेडिट कार्ड से 92,475-92,475 रुपये के दो ट्रांजेक्शन किए गए। इस तरह उसके कार्ड से कुल 1,84,950 रुपये डेबिट हो गए। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। साइबर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed