फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   labo?rer murdered in Kaithal

साथियों सहित सामान लेने गए मजदूर की हत्या

Wed, 19 Mar 2014 11:58 PM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 19 Mar 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
labo?rer murdered in Kaithal
गांव दीवाल और गुहणा के बीच स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों के आपसी झगड़े में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के दो साथियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिहार के नालंदा जिले के सिलाव के गांव माधवपुर निवासी महादेव ने बताया कि वह अपने भाई के साथ गांव गुहणा के पास निहालगिरी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार को उसका भाई नरदेव सिंह सामान खरीदने के लिए गया था। उसके साथ उसके साथी रवि और दिलीप कुमार भी गए थे। जिसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन रात भर वह नहीं लौटा, न ही उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। महादेव ने बताया कि सुबह उसके भाई का शव गांव के पास ही खेतों में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


छाती और चेहरे पर चोटें मौत का कारण
महादेव ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि नरदेव सिंह की मौत चेहरे और छाती पर लगी चोटों के कारण हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद मृतक के भाई महादेव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रवि और दिलीप कुमार ने उसके भाई की सामान लाते समय हुए झगड़े में हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


विवाद के कारणों का पता नहीं : पुलिस
थाना सदर प्रभारी राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रवि एवं दिलीप कुमार के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सामान लाते समय दोनों आरोपियों के साथ मृतक का झगड़ा हुआ है। झगड़े के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दोनों की भट्ठे पर तलाश की गई। लेकिन अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed