फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   KYC of ten year old accounts will be done again

दस साल पुराने खातों की पुन: होगी केवाईसी

Fri, 27 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
KYC of ten year old accounts will be done again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त प्रीति ने आगामी संतृप्ति अभियान के संदर्भ में विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण रूप से पहुंचे। शिविर में सभी 10 साल पुराने खातों का रि-केवाईसी करवाया जाएगा।

डीसी प्रीति ने कहा कि हरियाणा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देशानुसार सभी बैंक गांवों में कैंप लगाना सुनिश्चित करें। कैंप आयोजन से दो दिन पहले संबंधित ग्राम सचिव और सरपंच से समन्वय कर स्थान निर्धारित किया जाए। साथ ही, गांव में मुनादी करवाई जाए और कैंप के दौरान पेयजल आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि कैंप के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए 10 वर्ष पुराने खातों का रि-केवाईसी अनिवार्य रूप से किया जाए। यह कार्य संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में करवाया जा सकता है। डीसी ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं के तहत न केवल रि-केवाईसी कार्य सुनिश्चित किया जाए, बल्कि पात्र व्यक्तियों को जोड़ने और नए खाते खोलने की प्रक्रिया को भी तेज किया जाए। साथ ही, ग्रामीणों को डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम पंचायतों से आग्रह किया कि वे इन शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। एलडीएम को निर्देशित किया गया कि जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार कर बैंकों और पंचायत विभाग के साथ साझा करें, ताकि समन्वयपूर्वक कार्य हो सके।

बैठक में एलडीएम एस.के. नंदा, डीडीपीओ कंवर दमन, और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed