फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kurukshetra will be the first step in realizing the dream of developed India: Jindal

Kaithal News: विकसित भारत का सपना साकार करने में पहला कदम कुरुक्षेत्र का होगा ः जिंदल

Thu, 04 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra will be the first step in realizing the dream of developed India: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में बुधवार को सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकसित भारत का सपना साकार करने में पहला कदम कुरुक्षेत्र का हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की खूबसूरती है इसलिए वोट जात पात देखकर नहीं, बल्कि काबलियत देखकर करना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि पूरे विश्व में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है। जो साधारण कार्यकर्ता को ऊंचे मुकाम तक पहुंचा सकती है।

यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश ढांडा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की शुरुआत कुरुक्षेत्र लोकसभा से होगी। उनका प्रयास है कि कुरुक्षेत्र और कैथल दोनों जिले ऐसे हों, जो विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सबसे पहला कदम रखें।
विज्ञापन


जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जमीनी स्तर से उठकर इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं, यह केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि अपनी जीत के लिए लोगों का धन्यवाद करने वह गांव-गांव जाएंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को भी दूर करवाना उनके एजेंडे में शामिल है। वे किसान संगठनों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को समझना चाहते हैं ताकि समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके। इसके लिए वे कृषि विशेषज्ञों से राय भी लेंगे कि कैसे कृषि व्यवस्था को लाभदायक बनाने की दिशा में सुधार किया जा सकता है।

उन्होंने किसानों से आग्रह किया की फसल चक्र में बदलाव लाकर मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाएं। सरकार भी मोटे अनाज की पैदावार के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके साथ-साथ पशुपालन के क्षेत्र में सुविधा मुहैया कराने के लिए भी संबंधित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। जिंदल ने कहा कि प्रत्येक गांव में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की चौपाल की मरम्मत का कार्य सरकार द्वारा करवाया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधायक कमलेश ढांडा ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि पन्ना प्रमुख पूरी तरह से सक्रिय होकर लोगों के बीच जाएं और उनकी नब्ज टटोले कि पार्टी जिन स्थानों पर पिछड़ी है। वहां वजह क्या रही, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले इसे दूर किया जा सके।


इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन, अनाज मंडी एसोसिएशन, ओबीसी समाज, एससी समाज सहित कई संगठनों ने सांसद नवीन जिंदल को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन भी किया।

इस मौके पर जयदीप राणा, मंडल अध्यक्ष मदन मटोर, कपिल दीक्षित, राजीव राणा, सुरेश राविश, नरेश ढांडा, राजू कौशिक, राजेश राणा, राजबीर कादियान, तुषार ढांडा, ज्ञानीराम कश्यप, राजकमल ढांडा, धर्मपाल धीमान, गीता राणा, राममेहर शर्मा, कृष्ण गोरखपुरिया, भगवान दास बंसल, कमलेश शर्मा पार्षद, पवन शर्मा, महिपाल राणा, कुलविंदर राणा, मंडी प्रधान सुरेंद्र ढुंडवा, राजेश बिढान, सोहन लाल मटोरिया, रामदिया यादव, कूड़ा राम व अशोक रामगढ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed