फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kurukshetra Development Board will call for reply from Irrigation Department

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड करेगा सिंचाई विभाग से जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra Development Board will call for reply from Irrigation Department
कलायत। कलायत के प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर में बाढ़ और खेतों का रसायन युक्त पानी छोड़ने के मामले में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने संज्ञान लिया है। बोर्ड सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि श्री कपिल मुनि सरोवर में छोड़े गए बाढ़ पानी का मामला उनके समक्ष आया है। सिंचाई विभाग अधिकारियों से इस मामले में जवाब-तलबी की जाएगी। श्री कपिल मुनि सरोवर के कायाकल्प के लिए कई योजनाओं को हरी झंडी दी गई है। इसमें सरोवर परिक्रमा, घाट, बैंच, सुरक्षा दीवारों की रिपेयर और अहम विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्ययोजना के प्रारूप को बोर्ड की तरफ से सरकार को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति सरकार से मिल चुकी है। निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पर कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। इसके पीछे बोर्ड का लक्ष्य धरोहर का संरक्षण करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। श्री कपिल मुनि सरोवर में निरंतर बढ़ते जल स्तर के कारण खतरे के हालात बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed