{"_id":"62e198ab1f224a6bb41aa9ce","slug":"kurukshetra-delhi-demu-train-may-start-in-august-kaithal-news-knl1160140153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में शुरू हो सकती है कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में शुरू हो सकती है कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन
विज्ञापन
कैथल। दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने ढाई साल बाद कुरुक्षेत्र दिल्ली डेमू ट्रेन सेवा को बहाल करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी इसके संचालन की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसे एक से 10 अगस्त तक चलाने की संभावना जताई गई है। जल्द ही रेलवे इस संबंध में घोषणा कर सकता है।
गौरतलब है कि यह डेमू ट्रेन कुरुक्षेत्र से वाया कैथल, नरवाना, जींद व रोहतक होकर दिल्ली जाती थी। इस ट्रेन को अब नए नंबर से एक्सप्रेस बनाकर चलाया जाएगा। इसका पुराना नंबर 74013/74014 था, जिसे बदलकर 14023/14024 किया गया है। ट्रेन चलने के बाद अब रेल यात्री कैथल से सीधा दिल्ली पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से सुबह छह बजे चलकर 11 बजकर 25 मिनट पर पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। यह सभी स्टेशनों पर रुकेगी, लेकिन इसका किराया एक्सप्रेस ट्रेन वाला होगा। इसमें सबसे कम किराया 35 रुपये होगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष इस ट्रेन को एक्सप्रेस बनाने का निर्णय लिया गया था। दिल्ली मंडल के मंडल अधीक्षक डिंपी गर्ग इसी वर्ष फरवरी में रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे। रेल यात्री कल्याण समिति ने उनसे ट्रेन के संचालन की मांग की थी। उनकी मांग के अनुसार अब ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस बारे में उत्तर रेलवे की दिल्ली मंडल के प्रवक्ता कुलतार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने दिल्ली मंडल की कुछ पैसेंजर ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है। संचालन तिथि की घोषणा नहीं की है। अगले दो से तीन दिन में संचालन की तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
रोजाना सैकड़ों लोग जाते है दिल्ली
कैथल से दिल्ली रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते है। ढाई साल से ट्रेन बंद होने के कारण यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। बसों में भीड़ रहने के कारण लोग परेशान हो चुके थे। अब आराम से यात्री ट्रेन में बैठकर सफर तय कर सकेंगे। बसों की भीड़ से भी यात्रियों को छुटकारा मिलेगा।