फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kurukshetra-Delhi DEMU Express train will start from today

Kaithal News: कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस ट्रेन आज से होगी शुरू

Thu, 29 Aug 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra-Delhi DEMU Express train will start from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। अब रेलवे ने सांसद नवीन जिंदल के आग्रह पर बंद हुई कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस ट्रेन 14023/14024 को वीरवार से शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रेन को शुरू करने के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने एक दिन पहले ही उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा था।

इस पत्र में सांसद ने इस ट्रेन को जल्द ही शुरू करने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि यह कैथल और कलायत से केवल एकमात्र दिल्ली जाने वाली ट्रेन है। इस ट्रेन के बंद होने से इस क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


गौतलब है कि यह ट्रेन कैथल से सुबह के समय दिल्ली जाती है। जबकि दिल्ली से शाम के समय वापस कैथल आती है।

प्लेटफार्म संख्या दो पर चल रहा है कार्य, इसलिए बंद हुई ट्रेन ः दिल्ली में प्लेटफार्म संख्या दो पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण से ही रेलवे ने इस ट्रेन को गत 10 अगस्त को बंद किया था। रेलवे के आदेशों के तहत 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया था। सांसद नवीन जिंदल ने पत्र में लिखा था कि ट्रेन बंद होने से लोकसभा क्षेत्र के कलायत और कैथल के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह एकमात्र ट्रेन है जो उन्हें सीधे दिल्ली से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए आवश्यक है, और इसके रद्द होने से उनकी दिनचर्या बाधित हो रही थी। जिंदल ने इस ट्रेन को शकूर बस्ती, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट या दिल्ली सफदरजंग से संचालित करने की मांग की थी। इस मांग के बाद रेलवे ने ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया।


स्टेशन अधीक्षक एनके शर्मा ने बताया कि रेलवे से इस ट्रेन के वीरवार से शुरू होने को लेकर पत्र जारी किया गया है। अब दिल्ली जाने वाले यात्री कैथल से ट्रेन के माध्यम से भी जा सकते हैं।

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed