{"_id":"67fd6b39e9193a901e06abb4","slug":"kultaran-villages-daughter-won-gold-medal-in-youth-haryana-state-boxing-championship-kaithal-news-c-245-1-sknl1010-130636-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुलतारन गांव की बेटी ने यूथ हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुलतारन गांव की बेटी ने यूथ हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज खिलाड़ी पायल ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से हरियाणा का नाम रोशन किया है। यूथ हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो कि 11 से 14 अप्रैल तक गोहाना, सोनीपत में आयोजित हुई। इसमें खिलाड़ी पायल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि पायल पिछले कई वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और आज तक कोई भी बाउट नहीं हारी है। पायल ने सब-जूनियर, जूनियर और अब यूथ कैटेगरी में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है।
सोनीपत के गोहान में हुई यूथ हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी पायल ने चारों बाउट 5-0 के एकतरफा फैसले से जीतकर अपने दबदबे को साबित किया। पहली बाउट में जींद की बॉक्सर को, क्वार्टरफाइनल में झज्जर की बॉक्सर को, सेमीफाइनल में सोनीपत की मुस्कान को और फाइनल में फतेहाबाद की अंजलि को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी यह जीत सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
विज्ञापन
पायल की मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि वह लगातार चार वर्षों से हरियाणा स्टेट की चैंपियन बनी हुई है। उन्होंने इससे पहले सब-जूनियर स्टेट व नेशनल, दो बार जूनियर स्टेट व नेशनल, एशियन जूनियर और वल्र्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। पायल को देखकर अन्य बच्चे भी प्रेरित हो रहे हैं और मैदान में कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वे भी एक दिन पदक जीत सकें। पायल की उपलब्धियों से न केवल उनके माता-पिता और कोच को गर्व है, बल्कि पूरा क्षेत्र भी गौरवान्वित है।
पायल को इस शानदार जीत के लिए जिला खेल अधिकारी राजरानी, कोच राजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, विक्रम ढुल सहित अन्य कोच व खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।