फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Krish to leave for Pune soon for Under-23 boxing trials

Kaithal News: अंडर-23 बॉक्सिंग ट्रायल के लिए जल्द पुणे रवाना होंगे कृष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Krish to leave for Pune soon for Under-23 boxing trials
अंतरराष्ट्रीय बॉ​क्सिंग कोच गुरमीत सिंह और कोच राजेंद्र के साथ ​खिलाड़ी कृष।संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
कैथल। अंडर-23 बॉक्सिंग ट्रायल के लिए कैथल के युवा खिलाड़ी कृष का चयन 85 किलो भार वर्ग में हुआ है। अब वह पुणे में आयोजित होने वाले आगामी ट्रायल में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कृष के चयन से परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


इंचार्च और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सोनीपत स्थित राई खेल विश्वविद्यालय में अंडर-23 बॉक्सिंग ट्रायल आयोजित किए गए थे। इस ट्रायल में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कृष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और 85 किलो भार वर्ग में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


कृष अब पुणे में होने वाले ट्रायल में कैथल जिले और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उसकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत और लगन के दम पर कृष ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कृष बचपन से ही बॉक्सिंग के प्रति समर्पित रहे हैं और नियमित अभ्यास के साथ उसने इस मुकाम को हासिल किया है। अब सभी को उससे पुणे में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इस मौके पर कोच विक्रम और कोच राजेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed