{"_id":"61e5d8d803eeb532117274be","slug":"kovid-s-record-broken-again-111-new-cases-in-a-day-kaithal-news-knl96340743","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड का फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 111 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड का फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 111 नए मामले
विज्ञापन
Kovid's record broken again, 111 new cases in a day
- फोटो : Kaithal
कोरोना के 111 नए मामले, 527 पहुंची सक्रिय केसों की संख्या
सावधानी ही बचाव का रास्ता
जोर-शोर से जारी है टीकाकरण, लोग टीका लगवाएं
टीका लगने वाले लोगों को इस बार ज्यादा शारीरिक हानि नहीं पहुंचा पा रहा है कोरोना
फोटो संख्या-06
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को जिले में कोरोना के 111 नए मामले सामने आए। हालांकि राहत भरी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। अब जिले में कोरोना के 527 सक्रिय केस हो गए हैं। कोरोना को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों का लगातार टीकाकरण कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के सोमवार को 111 नए मामले सामने आए। इनमें से 493 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 13 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक मरीज जीएमसी चंडीगढ़ में, 2 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, 13 मरीजों का पीजीआई चंडीगढ़ में, सिग्नस अस्पताल में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 5 मरीजों का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के हिदायतों का निरंतर पालन करें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 960 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 83 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में स्वस्थ होने की दर 92.6 प्रतिशत है। संक्रमण दर 3.20 प्रतिशत है तथा मृत्य दर 2.9 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 10115 व्यक्तियों में से 9729 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को 3577 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
सोमवार को जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 14 लाख 80 हजार 948 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 66 हजार 628 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 12 हजार 733 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 1587 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 3577 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।