{"_id":"67a7b08ff5a1e50b6f0ebfe1","slug":"komal-raveena-top-in-poster-making-kaithal-news-c-18-1-knl1004-577472-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में कोमल, रवीना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में कोमल, रवीना अव्वल
Sun, 09 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की कामर्शियल आर्ट विभाग की छात्रा कोमल व रवीना राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहीं। छात्रा कोमल ने पहला और रवीना ने दूसरा स्थान हासिल किया है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि यह प्रतियोगिता सोनीपत के जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गणतंत्र दिवस पर करवाई गई थी। इसका परिणाम छह फरवरी को जारी किया गया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की प्रशंसा की और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रोफेसर अरुणा व डॉ. सलिंद्र उपस्थित रहे। संवाद
आरकेएसडी कॉलेज में रितु सम्मानित
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एमए अंग्रेजी की पूर्व छात्रा रीतू ने ग्रुप सी की नौकरी हासिल की है। अब रितु ने उपायुक्त कार्यालय कैथल में पदभार ग्रहण किया है। अपनी सफलता की खुशी साझा करने के लिए रीतू ने कॉलेज का दौरा किया जहां कार्यकारिणी के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल और अन्य संकाय सदस्य डॉ. गीता गोयल, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. मंजुला गोयल, इवनिंग सेशन प्रिंसिपल इंचार्ज डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने उसका स्वागत किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों की ओर से प्रदान किए गए मार्गदर्शन और संरक्षण को दिया। अंग्रेजी विभाग के समस्त संकाय सदस्यों ने रीतू को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपना आशीर्वाद दिया। संवाद