{"_id":"696bf5335039657a930d0b51","slug":"komal-got-first-place-in-the-speech-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1012-143766-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में कोमल का प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में कोमल का प्रथम स्थान
Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद।
राजकीय महाविद्यालय राजौंद के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. रोहताश ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा कैथल में सरस्वती नदी महोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दौर की प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कैथल के महाविद्यालयों ने भागीदारी की। उन्होंने बताया कि राजौंद के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए अंतिम वर्ष की छात्रा कोमल व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रीति कोमल स्मृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कमेटी इंचार्ज रविंद्र कुमार हिंदी निशु व विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने इन विद्यार्थियों पर गर्व है आगे भी हम इस तरह की होने वाली गतिविधियों में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो सके। हरियाणा सरकार के इस बढ़ते कदम का स्वागत करते हैं जिसमें विद्यार्थियों को सरस्वती नदी के संरक्षण के प्रति जागरूक होने का मौका मिला। इस दौरान स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन