{"_id":"68c46f0dfee35922d604cb67","slug":"komal-got-first-place-in-speech-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137743-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाषण में कोमल को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाषण में कोमल को पहला स्थान
Sat, 13 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में शुक्रवार को सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में कोमल और प्रश्नोत्तरी में पूजा के समूह को पहला स्थान मिला।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, भाषण और चित्रकला जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में कोमल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पल्लवी को द्वितीय और पूजा को तृतीय स्थान मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूजा एवं उनके समूह ने प्रथम स्थान, प्रीति एवं उनके समूह ने द्वितीय स्थान, और लोवनीत एवं उनके समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य राम मेहर सिंह के मार्गदर्शन और विक्रम के संयोजन में संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. रोहतास, रविंद्र कुमार और विक्रम शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।