फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kohinoor Academy emerged as the winner in volleyball, while the KPS Bhagal team won in kabaddi.

Kaithal News: वॉलीबॉल में कोहिनूर एकेडमी और कबड्डी में केपीएस भागल की टीम रही विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kohinoor Academy emerged as the winner in volleyball, while the KPS Bhagal team won in kabaddi.
खिलाडिय़ों के साथ चेयरपर्सन डॉ रेखा रानी व अन्य।
गुहला-चीका। राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी ने मुख्यातिथि के रूप में किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 खो-खो वर्ग में सरस्वती स्कूल बलबेहड़ा प्रथम और केपीएस भागल द्वितीय रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 में सरस्वती स्कूल बलबेहड़ा ने पहला और एसवीएम हरिगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 खो-खो में माता गुजरी स्कूल विजेता और कोहिनूर एकेडमी उपविजेता रही। अंडर-19 कबड्डी में केपीएस भागल ने पहला और डीएवी स्कूल चीका ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वॉलीबॉल में डीएवी स्कूल चीका विजेता और कोहिनूर एकेडमी उपविजेता रही, जबकि अंडर-19 वॉलीबॉल में कोहिनूर एकेडमी ने पहला और डीएवी स्कूल चीका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में भी चीका के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डॉ. रेखा रानी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मेधाव्रत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खंड के खेल नोडल अधिकारी मेहताब सिंह ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में देवेंद्र, राजेश ढिल्लों, ठाकुर विक्रम, रेखा पीटीआई, सुरेंद्र, मुस्कान, निर्मल, कप्तान, संदीप, राजपाल, रविंदर और मनमिंदर ने सहयोग दिया।

खिलाडिय़ों के साथ चेयरपर्सन डॉ रेखा रानी व अन्य।

खिलाडिय़ों के साथ चेयरपर्सन डॉ रेखा रानी व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed