{"_id":"60aabda08ebc3e6e7e646f08","slug":"kishan-and-labour-protest-for-lockdown-kaithal-news-knl70846198","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल में लॉकडाउन का विरोध करेंगे किसान-मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल में लॉकडाउन का विरोध करेंगे किसान-मजदूर
विज्ञापन
गांव खरक पांडवा में भाकियू के सभी गुटों की एक साझा बैठक जिला प्रधान महेंद्र सिंह सहारण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलायत उपमंडल के किसान लॉकडाउन के आदेशों को नहीं मानेंगे। महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि 26 मई को किसान आंदोलन के छह माह पूरे हो रहे हैं। इस दिन घरों पर काले झंडे लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले 24 मई को आईजी हिसार कार्यालय के घेराव को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आपसी भाईचारे को खराब करने के प्रयास कर रही है। कहा कि भाजपा की दोहरी नीति से लॉकडाउन में मजदूर और व्यापारी परेशान हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि उपमंडल के सभी 28 गांवों में लॉकडाउन का बहिष्कार किया जाएगा। यदि प्रशासन ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसका विरोध किया जाएगा। किसान नेता जिया लाल ने कहा कि किसान हित को लेकर लड़ी जा रही लड़ाई लंबी है। हर गांव से रोटेशन के हिसाब से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों भेजना ग्राम कमेटी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों के निरस्तीकरण की मांगों को लेकर पिछले छह माह से चल रहे आंदोलन में करीब पांच सौ किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसके बावजूद सरकार को किसानों का दर्द समझ नहीं आ रहा।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष टिकैत महेंद्र सिंह रामगढ़ पांडवा, भाकियू जिलाध्यक्ष चढूनी गुट होशियार सिंह गिल, सहारण खाप अध्यक्ष रामपाल खरक, धासी राम गुट से जियालाल, जिले सिंह मोर, रामनिवास कुराड, रतिराम, डा.सुरेश मोर, महावीर पंडित, दिलबाग खरक, सियाराम मोर, शमशेर सिंह, गंगा दयाल, ओमप्रकाश पतलान, सीटू नेता सत्यवान सिंह, गोपी राम चौशाला, डा.कर्मवीर सिंह, ऋषि राम, कृष्ण शिमला, मास्टर जगबीर सिंह, रतिया राम, अमृत लाल, सुनील कुमार व रमेश कुमार मौजूद रहे।