{"_id":"691e1d27294f3b692700b0c7","slug":"kisan-samman-nidhi-reached-95-thousand-accounts-in-the-district-kaithal-news-c-18-1-knl1004-784336-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले के 95 हजार खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले के 95 हजार खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि
Thu, 20 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के तहत जिले के 94,997 किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास–सबका प्रयास के मंत्र के साथ किसानों को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि पहुंचना सरकार की प्राथमिकताओं में किसान हितों की सर्वोच्चता को दर्शाता है। यह योजना किसानों के लिए स्थिरता, भरोसे और आर्थिक संबल का मजबूत स्तंभ बनी है।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की 21वीं किस्त जारी की। देशभर के करोड़ों पात्र किसानों को डीबीटी के जरिए प्रति किसान 2,000 रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी गई। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पलवल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण जिला कार्यक्रम में किया गया।
विज्ञापन
कैथल जिले में पराली प्रबंधन को लेकर किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी वे राज्यसभा में भी रखेंगे।
पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम, पसीने और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सच्चा सम्मान है।
पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत जारी 21वीं किस्त का लाभ किसानों को व्यापक रूप से मिलेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये महिलाओं के खातों में भेजकर अपना चुनावी वादा पूरा किया है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहा है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि देश का विकास तभी संभव है जब किसान मजबूत होगा।कार्यक्रम में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला महामंत्री मुनीष शर्मा, उपायुक्त प्रीति, डीडीए डा. सुरेंद्र यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के डा. रमेश वर्मा, ज व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।