फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khushi wins gold medal in wrestling, celebrations in Songari

Kaithal News: कुश्ती में खुशी को स्वर्ण पदक, सोंगरी में जश्न

Wed, 28 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Khushi wins gold medal in wrestling, celebrations in Songari
खुशी की जीत पर गांव सोंगरी में निकलता काफिला। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सोंगरी गांव की बेटी खुशी ने ग्रेटर नोएडा में हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न माता-पिता संग गांव का नाम रोशन किया। 10 से 12 जनवरी तक हुए इस टूर्नामेंट में खुशी ने राजस्थान की फरहाना और हरियाणा की महक को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। गांव लौटते ही ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और मिठाइयों के साथ खुशी का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि खुशी पर उन्हें गर्व है और उसकी मेहनत एवं अनुशासन से सभी प्रेरित होंगे।

खेल और पढ़ाई में संतुलन ः खुशी कैथल के डीएवी स्कूल की 10वीं की छात्रा है। उसने खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखते हुए यह सफलता हासिल की। खुशी ने बताया कि भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए सपने जैसा है। जीत के बाद उन्होंने अपने कोच, माता-पिता और परिवार को श्रेय दिया।
विज्ञापन


खुशी ने आगे कहा कि अब वह अपनी दसवीं की परीक्षा की तैयारी में जुट गई है और खेल के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देंगी। उन्होंने बताया कि कठिन समय में पिता का हौसला बढ़ाने वाला मार्गदर्शन हमेशा काम आया। खुशी के पिता ने कहा, बेटी पर हमें गर्व है। उसने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। हमने कभी उसे खेलने से नहीं रोका और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अब पूरे गांव में उसका सम्मान देखकर सुकून मिला। उसकी उपलब्धि अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed