{"_id":"68f14b38c54bbbaf7e05c270","slug":"khushi-to-represent-india-at-youth-asian-games-in-bahrain-kaithal-news-c-18-1-knl1004-761163-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बहरीन के यूथ एशियन खेल में खुशी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बहरीन के यूथ एशियन खेल में खुशी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Fri, 17 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 20 से 28 अक्तूबर तक बहरीन में आयोजित यूथ एशियन गेम्स में कैथल की बेटी खुशी सैनी भारत का प्रतिनिधित्व कुराश खेल में करेगी। यह जानकारी जिला खेल सचिव मनोज कुमार ने दी।
जिला खेल अधिकारी संदीप कुमार डीपी ने बताया कि खुशी सैनी ने हाल ही में कोरिया में हुए एशियन जूनियर कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि यूथ एशियन गेम में भी उम्मीद है कि खुशी पदक जीत कर लौटेगी। जॉगिंदर जूडो कोच ने बताया कि खुशी छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल में प्रतिदिन सुबह और शाम तीन-तीन घंटे कड़ी मेहनत कर रही हैं।
वीरवार दिल्ली में इंडियन ओलंपिक संघ कार्यालय में आयोजित किट वितरण समारोह में खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई। जिला खेल अधिकारी राज रानी, गुरमीत सिंह, राज कमल ढांडा, विजेंदर पीटीआई, नरमैल सिंह, अमरजीत बॉक्सिंग कोच, परशांत राय, संदीप डीपी, मनोज कुमार, इंदिरा, सपना, अनिल कुमार आदि ने शुभकामनाएं दीं। संवाद