{"_id":"653ebb75ca22c956e90fdf85","slug":"kharadiya-mohalla-residents-are-bearing-the-brunt-of-departments-negligence-kaithal-news-c-245-1-kht1001-6472-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लापरवाही विभाग की, खामियाजा भुगत रहे खरादिया मोहल्लावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लापरवाही विभाग की, खामियाजा भुगत रहे खरादिया मोहल्लावासी
Mon, 30 Oct 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खरादिया मोहल्ले में लड़कियों वाले स्कूल के पास सीवरेज का ढक्कन टूटा हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इसे ठीक नहीं किया। इससे राहगीारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। यहां से स्कूल के लिए बच्चे और खरादिया मोहल्ले में रहने वाले लगभग 500 लोग रोजाना मोटरसाइकिल पर निकलते हैं। इसके अलावा चार पहिया वाहन भी काफी संख्या में आते जाते रहते हैं। कभी भी यह पत्थर टूटकर नीचे जा सकता है और किसी को भी जान माल का नुकसान हो सकता है।
मोहल्ला निवासी मनप्रीत, सोनू, लवली, अजय, बिट्टू, अश्वनी ने बताया कि यह पत्थर पिछले काफी समय से इसी तरह से टूटकर नीचे की ओर जा रहा है और कई बार विभाग को अवगत कराया गया है। वार्ड पार्षद को भी कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रोजाना इसकी वजह से दो पहिया वाहन चालकों को तो चोटें लगती रहती है, क्योंकि यह टूटकर नीचे की ओर दबा हुआ है और जिस वजह से अक्सर वाहन चालक इसके ऊपर से निकलते समय वाहन सहित गिर जाते हैं और उन्हें चोट लगती है।
कई बच्चे इसका शिकार हो चुके हैं। रात के समय तो ज्यादा परेशानी और खतरा बना रहता है। इन लोगों का कहना था कि बरसात के दिनों में तो और भी ज्यादा दिक्कत रहती है, क्योंकि इसके ऊपर चारों तरफ पानी का तालाब सा बन जाता है और कुछ दिखाई नहीं देता, जिस वजह से यहां से गुजरने वाले लोग चाहे पैदल हो या वाहन पर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
इन लोगों ने कहा कि अब तक विभाग को लिखित में समस्या से अवगत नहीं कराया। वह जल्द ही पब्लिक हेल्थ के खिलाफ सीएम विंडो लगाकर इसकी शिकायत करेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश ने कहा कि विभाग के पास अब तक कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है। यदि कोई ऐसी समस्या है तो वह कर्मचारियों को भेजकर ठीक कराएंगे।