फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kharaab mithaee nasht karaee

खराब मिठाई नष्ट कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
kharaab mithaee nasht karaee
kharaab mithaee nasht karaee - फोटो : Kaithal
त्योहारों सीजन में स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को टीम ने गांधी नगर व अनाज मंडी के पास स्थित दुकानों में छापा मारकर मिठाई के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और सैंपल करवाए।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों पर काफी अनियमितताएं पाई गई। जिन स्थानों पर मिठाई तैयार की जा रही थी, वहां सफाई खस्ताहाल दिखाई दी। न ही कोरोना से बचाव के नियमों को लेकर सजगता पाई गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने दुकान के मालिक को चेताया कि यदि भविष्य में सफाई व अन्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खराब मिठाइयों जिसमें रसगुल्ले और गुलाब जामुन शामिल थे, उनको नष्ट भी करवाया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि टीमें खाद्य पदार्थों के सैंपल को लेकर रोजाना छापे मार रही हैं। त्योहारों के मौसम में मिलावट को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। खासकर दीपावली के पर्व को लेकर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अभी तक पूरे जिले से 30 सैंपल लिए जा चुके हैं। सैंपल जांच के लिए करनाल भेजे जा रहे हैं। अगर सैंपल मानकों के अनुसार सही नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित मिठाई विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed