फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khap representatives' memorandum to CM

Kaithal News: खाप प्रतिनिधियों का सीएम को ज्ञापन

Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Khap representatives' memorandum to CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर हरियाणा की प्रमुख खापों के प्रतिनिधि अखिल भारतीय देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल व सर्वखाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबे सिंह समैण की अगुवाई में प्रतिनिधि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर मिले।

खापों के प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंप हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग रखी। संजय देशवाल, सूबे सिंह समैण, गठवाला खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक, हुड्डा खाप के प्रवक्ता जगवंत हुड्डा, कादियान खाप के सचिव सुखचंद कादियान, एडवोकेट दलबीर नैन चीका ने ज्ञापन में बताया कि भारतीय समाज की पहली इकाई परिवार है और परिवार की संरचना विवाह संस्कार से शुरू होती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवाह संस्कार कैसे हो यह हमारे ऋषि मुन्नियों, विद्वानों व बुजुर्गों ने हमारे धर्म व शास्त्रों के आधार पर हजारों साल पहले तय कर दिए थे। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें व विभिन्न सामाजिक संगठन समाज के आधारभूत ढांचे को बचाने के लिए संघर्षरत है। ज्ञापन में बताया कि हिंदू मैरिज एक्ट में हाल ही किए गए संशोधन बहुत ही सीमित रिश्तों को परिभाषित करते हैं जबकि हमारी परंपराओं में एक गोत्र, एक गांव व सीमावर्ती गांवों में विवाह ना करने की मान्यताएं हजारों वर्षों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाप प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में मांग रखी की मुख्यमंत्री एक्ट में संशोधन के लिए दखल दे व हिंदू समाज की महान व श्रेष्ठ मान्यताओं को बचाए रखने में सहयोग करते हुए लिव इन रिलेशनशिप के कानून को रद्द करवाए। लव मैरिज में माता पिता की सहमति कानूनी रूप से जरूरी की जाए। लड़की की शादी की उम्र 18 साल की जाए।

खाप सदस्यों ने कहा कि किसी भी समाज को अपनी मान्यताओं को बचाए रखने का मूल अधिकार है और समाज के लोग सरकार से इन मान्यताओं की रक्षा के लिए कानून में संशोधन की मांग करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खाप प्रतिनिधियों का विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और हर संभव योगदान देगी।


इस मौके पर सुरेंद्र खत्री, सरोज राठी, हरदीप शर्मा, राजेश सिंहरोहवा, किताब सिंह मोर, गुदयान नैन, सुरजभान, बलबीर चहल, महावीर, मान सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed