फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   keral, marderur, rss,

केरल में अत्याचारों पर भड़के आरएसएस कार्यकर्ता

Thu, 02 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Thu, 02 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
keral, marderur, rss,
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। केरल में माकपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं व अत्याचार के विरोध में बुधवार को आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जवाहर पार्क में इकट्ठा हुए। जहां से वे प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान आरएसएस कुरुक्षेत्र विभाग के बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने कहा कि केरल में राज्य सरकार के संरक्षण में माकपा कार्यकर्ता द्वारा आरएसएस, सहित उनके साथ जुड़े हुए राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं व भाजपा के कार्यकर्ताओं की निर्मम तरीके से हत्याएं की जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही 18 जनवरी को आरएसएस के 52 वर्षीय स्वयंसेवक संतोष कुमार के घर में घुसकर धारदार हथियारों से उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जब से केरल में 2016 में माकपा की सरकार आई है, तब से आरएसएस सहित उनसे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रो. पीसी मित्तल ने कहा कि केरल में माकपा की सरकार आते ही और सत्ता संभालते ही वहां के मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा तथा राज्य के पुलिस प्रमुख को बाहर का रास्ता दिखा कर समाज को यह संदेश दे दिया था कि अब उनकी पार्टी ही पुलिस-प्रशासन को चलाएगी। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के संरक्षण में माकपा कार्यकर्ता केरल में अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा की ऐसी लहर चला रहे हैं जिससे डर और भय का माहौल बन जाए। भाजपा नेत्री शकुंतला वजीर खेड़ा ने कहा कि देश के अंदर जिस तरह का राष्ट्र विरोधी माहौल बनाया जा रहा है, उसे भाजपा सरकार व संघ किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। पहले जेएनयू और अब दिल्ली विश्वविद्यालय के अंदर वामपंथी विचारधारा के कुछ विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा जिस प्रकार देश विरोधी नारे लगाकर कश्मीर की आजादी व भारत के टुकड़े किए जाने की बात कही जाती है, यह कट्टरपंथी व वामपंथी की राष्ट्र विरोधी सोच को उजागर करता है कि वे देश के विकास में सहयोग न करके देश को बांटना चाहते हैं। क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष वीर कर्ण ने संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस देश के भीतर राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देता है और देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज में देश भक्ति की भावना का संचार करता है। इस मौके पर संत छविराम दास चीका ने भी माकपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का विरोध किया। इस मौके पर आरएसएस से संघ चालक राजेश सर्राफ, प्रीतम सिंह, श्याम, अश्वनी, दिनेश रहेजा, नरेंद्र जिंदल, शशीपाल सेठ, भाजपा के राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लीला राम, रविभूषण गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, रणधीर गोलन, धर्मपाल शर्मा, नगर परिषद् के चेयरमैन यशपाल प्रजापति, जिला परिषद वाईस चेयरमैन मुनीष कइवाड़, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रो. पीसी मित्तल, नरेंद्र, राजेश, जयकिशन अत्री, बजरंग दल से जिला संयोजक अभिषेक गोयल, हर्ष, मुकेश, आशीष, विशाल, हिंदू जागरण मंच से रोशन सैनी, सुनील सिरोही सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed