{"_id":"66400256b655bb123f081347","slug":"kejriwal-is-more-corrupt-than-congress-naib-saini-kaithal-news-c-18-1-knl1004-387578-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट हैं केजरीवाल : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट हैं केजरीवाल : नायब सैनी
Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास आज बोलने के लिए कुछ नहीं है, क्योंकि कांग्रेस ने अपने शासन में केवल भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ किया ही नहीं। उन्होंने आप के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्ट बताया।
मुख्यमंत्री शनिवार को कलायत में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री कलायत की नरवाना रोड व रेलवे रोड पर अचानक रुके और दुकानदारों व आम आदमी से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी एक झटके में देश से गरीबी खत्म करने की बात करते हैं, जबकि पिछले 10 सालों में गरीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी ने लड़ाई लड़ी है।
उन्होंेने कहा कि इस लड़ाई का परिणाम है कि 25 करोड़ लोग गरीबों की रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले पांच सालों में भी गरीबों के खिलाफ लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने न केवल मकान बना कर दिए, बल्कि लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, बिजली, पानी और उनके स्वास्थ्य के लिए पांच लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 80 करोड़ लोगों को जो मुफ्त राशन सरकार द्वारा दिया जा रहा है वह अगले पांच वर्ष तक जारी रहेगा।