{"_id":"66d25d507694cb2dab0cd216","slug":"kayakalp-team-checked-cleanliness-and-other-facilities-kaithal-news-c-18-1-knl1004-464254-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कायाकल्प की टीम ने जांची सफाई, अन्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कायाकल्प की टीम ने जांची सफाई, अन्य सुविधाएं
Sat, 31 Aug 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) योजना के तहत कायाकल्प टीम सर्वेक्षण के लिए कैथल पहुंची। टीम में शामिल सिरसा से आए डॉक्टरों ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया व सफाई सहित मरीजों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं की रिपोर्ट हासिल की।
टीम के सदस्यों ने बारी-बारी विभिन्न वार्डों का दौरा किया। सबसे पहले टीम इमजरेंसी वार्ड में पहुंची और सफाई व्यवस्था देखते हुए मरीजों व स्टाफ से बातचीत की। साथ ही डॉक्टरों की संख्या व उपस्थिति का रिकॉर्ड जांचा।
इसके बाद टीम ओटी में गई, जहां रोजाना होने वाले ऑपरेशनों की डिटेल ली और ऑपरेशन में प्रयोग किए जाने वाले औजारों व उपकरणों को जांचा।
टीम ने औषधालय में जाकर वहां पर रखी दवाओं का स्टॉक जांचा और देखा कि कोई एक्सपायर हो चुकी दवा तो यहां नहीं रखी है, वहीं प्रथम तल पर बनी खून जांच लैब व एक्सरे, सिटी स्कैन केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गायनी वार्ड में टीम ने रोजाना की डिलीवरी रिपोर्ट देखकर गर्भवतियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में बने शवगृह में भी जांच-पड़ताल की। टीम में डॉ. रणजीत कंबोज, डॉ. मोनिका व परमीत शामिल थे।
अस्पताल में चल रहे मरम्मत के कार्य को लेकर जब टीम को कुछ स्थानों पर सफाई नहीं दिखी तो अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम के साथ-साथ सफाई को विशेष ध्यान रखें।
इस पर अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सचिन मांडले ने बताया कि निर्माण के चलते बार-बार सफाई करने की जरूरत पड़ती है। कुछ दिनों में यह कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद सफाई को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी। टीम सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों से सफाई को लेकर भी बातचीत की।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना में जिला नागरिक अस्पताल लगातार सात वर्ष से अव्वल आ रहा है। इसके लिए अस्पताल को पुरस्कार भी मिले हैं।
इस मामले में हरियाणा में जिला कैथल पहले नंबर पर है। उन्होंने बताया कि अब इस निरीक्षण के बाद अस्पताल को अंक दिए जाएंगे। उन अंकों के आधार पर अस्पताल को पुरस्कार मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी कैथल नागरिक अस्पताल सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अव्वल रहेगा।
पिछले साल सर्वेक्षण में फिसल गया था अस्पताल
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) योजना के तहत पिछले साल कायाकल्प टीम के सर्वेक्षण में जिला नागरिक अस्पताल में फिसल गया था। बताया गया कि लगातार घट रही सेवाओं के कारण यह हुआ। इससे पहले तीन वर्ष पहले हुए कायाकल्प के सर्वेक्षण में जहां 94 अंक मिले थे वहीं 2023 में 11 अंक कम होकर 83 अंक ही मिल सके थे।