फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kavya first in girls' 600 meter race

Kaithal News: लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में काव्य प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kavya first in girls' 600 meter race
49 कैथल। जाट स्कूल के खेल मैदान में अव्वल ​खिलाड़ियों के साथ आयोजक। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जाट खेल मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रमेश चहल ने किया। इस मौके पर महताब सिंह टीआई ने बताया कि लगभग 1200 खिलाड़ियों (लड़के व लड़कियां) ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।

लड़कियों की 600 मीटर (आयु वर्ग 14) दौड़ में लिटिल फ्लावर स्कूल की काव्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिमरन कौर द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में साक्षी (किठाना) प्रथम और इंदू गौतम द्वितीय रही।
विज्ञापन


आयु वर्ग 19 की 3000 मीटर दौड़ में तमन्ना (टीक) प्रथम और प्रिया (रसीना) द्वितीय स्थान पर रहीं। आयु वर्ग 17 की 3000 मीटर दौड़ में माफी (किठाना) प्रथम और माफी (हरसोला) द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु वर्ग 19 की 1500 मीटर दौड़ में कुलविंद्र (नौच) प्रथम और अंजू (सौंगरी गुलियाना) द्वितीय स्थान पर रहीं।

आयु वर्ग 17 की 1500 मीटर दौड़ में अंजू (बड़सीकरी) प्रथम और खुशी (चीका) द्वितीय रहीं।

आयु वर्ग 19 शॉटपुट में तनु (कैथल) प्रथम और आरती (क्योड़क) द्वितीय रहीं।

आयु वर्ग 17 में जैवलिन थ्रो में खुशी (कैथल) प्रथम और माफी द्वितीय स्थान पर रही। आयु वर्ग 17 हैमर थ्रो में राधिका (देबन) प्रथम और लवप्रीत (हरसोला) द्वितीय रहीं। आयु वर्ग 19 जैवलिन थ्रो में आरुषि (ढीग) प्रथम और जश्नप्रीत (कमेड़ी) द्वितीय स्थान पर रहीं।

आयु वर्ग 19 डिस्कस थ्रो में रमनदीप कौर (कमेड़ी) प्रथम और अमरप्रीत कौर (बुना) द्वितीय रहीं। आयु वर्ग 17 डिस्कस थ्रो में निधि (चीका) प्रथम और हनीप्रीत (एमडी स्कूल) द्वितीय स्थान पर रहीं। आयु वर्ग 14 डिस्कस थ्रो में तेज रूप (कमेड़ी) प्रथम और जीविका (जाजपुर) द्वितीय स्थान पर रहीं।

आयु वर्ग 14 शॉटपुट में विधि मलिक (कैथल) प्रथम और नव (बरसाना) द्वितीय स्थान पर रही। आयु वर्ग 17 शॉटपुट में हनीप्रीत (रोहेड़ा) प्रथम और निधि (गुहला) द्वितीय स्थान पर रहीं।


इस अवसर पर अमित कोच, कुलदीप शर्मा, अशोक शर्मा, संदीप कुमार, भूप सिंह, विजय बुरा, शमशेर नोच, सुभाष शर्मा, नरमैल सिंह, टाइगर सहित अन्य खेल अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed