फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kavish Middha became the Youth Congress District President, got 2612 votes

Kaithal News: कविश मिड्ढा बने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, मिले 2612 मत

Wed, 18 Jun 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kavish Middha became the Youth Congress District President, got 2612 votes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव का परिणाम मंगलवार देर शाम घोषित किया गया, जिसमें कैथल से कविश मिड्ढा भारी मतों से जीत दर्ज कर नए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने। उन्हें 2612 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी करण सिंह को 89 वोट और अमन गुर्जर को मात्र 16 वोट मिले।

गौरतलब है कि कविश मिड्ढा के पिता भी वर्ष 2014 तक जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कविश मिड्ढा और अन्य विजयी पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला और सुदीप सुरजेवाला के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


कैथल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर कविश मिड्ढा, जिला महासचिव पद पर सरदार हरकीरत सिंह हाबड़ी, कैथल हल्काध्यक्ष पद पर अरुण राणा, कलायत हल्काध्यक्ष पद पर प्रवीण कसान, गुहला हल्काध्यक्ष पद पर नपिंद्र पुनिया, पुंडरी हल्काध्यक्ष पद पर जगमाल बरसाना चुनाव जीतकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कैथल, कलायत, पुंडरी और गुहला विधानसभा में भी ब्लॉक अध्यक्षों ने भी जीत दर्ज की। जिसमें कैथल विधानसभा के चारों ब्लॉक में क्योड़क ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर विक्रम रुहल गुहणा, अर्बन 1 ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर अमरजीत ओढ़, अर्बन 2 ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर चिराग मित्तल और मुंदडी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रजनीश मेहला ने जीत दर्ज की।

गुहला में भागल ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर राजिंद्र मलिक, टटियाना से अध्यक्ष पद पर हरजिंद्र हरनौली, भूना ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर रविन्द्र राणा कसोर और सीवन ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर गुरप्रीत गुर्जर डोहर ने जीत दर्ज की।कलायत विधानसभा में मटौर ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर साहिल मौण और खरक पांडवा ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर राजेश कैंदल सिसला ने जीत दर्ज की। पूंडरी विधानसभा में फतेहपुर ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर कुशनपाल गुर्जर बरोट ने जीत दर्ज की।


पिता 2014 तक रहे थे जिलाध्यक्ष

नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष कविश मिड्ढा के पिता विनोद मिड्ढा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2009 में सीवन कस्बा के सरपंच बने थे। अपने सरपंच पद कार्यकाल के दौरान ही वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े और फिर वर्ष 2011 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बने। उनके जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले करीब 13 साल पार्टी का कोई जिला अध्यक्ष नहीं बना है। वर्ष 2016 में विनोद मिड्ढा की एक करंट हादसे में मौत हुई थी। इसके बाद से कविश मिड्ढा अपने पिता की जगह कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप से जुड़े रहे। अब वे युवा के जिलाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed