{"_id":"66428c80ba6c8972a106b284","slug":"kataria-was-successful-in-getting-more-than-50-percent-votes-thrice-kaithal-news-c-36-1-amb1002-123055-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन बार 50 फीसदी से अधिक वोट लेने में कामयाब रहे थे कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन बार 50 फीसदी से अधिक वोट लेने में कामयाब रहे थे कटारिया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। आगामी 25 मई को मतदान होगा। अंबाला लोकसभा सीट पर अगर मतदान और जीत को देखें तो तीन बार भाजपा के रतन लाल कटारिया 50 फीसदी से अधिक मत ले जाने में कामयाब रहे थे। जबकि इस सीट पर सर्वाधिक 68.37 फीसदी वोट प्राप्त कर जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के राम प्रकाश के नाम है। इस रिकॉर्ड को सूरज भान वर्ष 1977 में 68.34 फीसदी वोट लेकर भी नहीं तोड़ पाए थे ।
दरअसल मई 2019 में भाजपा के दिवंगत रतन लाल कटारिया ने 56.64 फीसदी मत हासिल हुए थे जबकि उनके सामने कांग्रेस की कुमारी सैलजा 30.67 फीसदी मत ही हासिल कर सकीं थी। इसी प्रकार अप्रैल 2014 में के आम चुनाव में भाजपा के रतन लाल कटारिया ने 50.17 फीसदी तो कांग्रेस के राज कुमार वाल्मीकि ने दो लाख 72 हजार 47 वोट हासिल किए थे। उससे पहले वर्ष 2009 में कुमारी सैलजा को 37.19 फीसदी ही वोट मिले जबकि कटारिया 35.50 फीसदी वोट मिले। सैलजा ने मात्र 14 हजार 570 वोटों से कटारिया को शिकस्त दी। उससे पहले वर्ष 2004 में कुमारी सैलजा ने 49 फीसदी वोट हासिल किए और उन्होंने दिवंगत रतन लाल कटारिया को दो लाख 34 हजार 935 मतों के अंतर से हराया।
उस चुनाव में कटारिया को मात्र 21.27 फीसदी ही वोट प्राप्त हुए थे। सेक्टर सात निवासी अधिवक्ता हेमंत ने बताया कि कटारिया हालांकि सर्वप्रथम वर्ष 1999 के लोकसभा आम चुनावों में भी अंबाला सीट से निर्वाचित हुए थे जब उन्होंने 51.63 फीसदी वोट हासिल कर कांग्रेस के फूल चंद मुलाना (वर्तमान कांग्रेस उम्मीदवार वरुण मुलाना के पिता) को एक लाख 24 हज़ार 478 वोटो के अंतर से हराया था। इस चुनाव में मुलाना को 33.65 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। इस प्रकार आज तक रतनलाल कटारिया तीन बार 50 फीसदी से ऊपर वोट शेयर प्राप्त कर अंबाला से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।