फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kashmir Singh got the biggest victory in Pabnawa

पबनावा में कश्मीर सिंह को मिली सबसे बड़ी जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kashmir Singh got the biggest victory in Pabnawa
20-ढांड। पबनावा जीत के बाद हुक्के पर बातचीत करते हुए सरपंच कश्मीर सिंह व ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
ढांड। पबनावा में कश्मीर सिंह ने सरपंच पद के लिए रिकार्ड मत हासिल कर जीत का परचम लहराया है। एमए, एमफिल पास युवा सरपंच ग्रामीणों की पहली पसंद रही है। इसके लिए ग्रामीणों ने जी तोड़ मतदान करके उसे गांव की चौधर देने का काम किया है।
विज्ञापन

पबनावा में कुल 8035 मतदाता है। इनमें से 6114 वोट पोल हुए है। 3635 मतदाताओं की पहली पसंद कशमीर सिंह रहे। उन्होंने रिकॉर्ड 2248 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर जिला कैथल में सबसे अधिक मतों से सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया है। जिला कैथल में शायद ऐसा पहली बार ही हुआ है कि इतने भारी मतों के अंतर से कोई सरपंच चुनाव जीत पाया हो। कश्मीर सिंह के प्रतिद्वंधी को केवल 1187 मत ही मिले। जब इस बारे में गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग चमेल सिंह से बात की तो उन्होंने इस बड़ी जीत का राज बताते हुए कहा कि कश्मीर सिंह की पहचान एक समाज सेवी के तौर पर है। गांव के हर व्यक्ति के दुख सुख का साथी है।
विज्ञापन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। कश्मीर सिंह ने इतने भारी मतों के अंतर से सरपंच पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए समस्त ग्रामीणों का आभार प्रकट किया है। कश्मीर सिंह ने बताया कि वह 2010 में भी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ चुका है। उस समय वह चौथे नंबर पर रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed