{"_id":"66428aaa7f3c0663f90b9134","slug":"karoras-daughter-naitik-leaves-for-karnataka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389079-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करोड़ा की बेटी नैतिक कर्नाटक रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करोड़ा की बेटी नैतिक कर्नाटक रवाना
Tue, 14 May 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव करोड़ा की बेटी बॉक्सिंग खिलाड़ी नैतिक का भारतीय सब जूनियर शिविर में चयन हुआ है। खिलाड़ी नैतिक के चयन पर जिले में खुशी का माहौल है।
कर्नाटक के बेलारी में होने वाले राष्ट्रीय शिविर भाग लेने के लिए खिलाड़ी नैतिक रविवार को रवाना हो गई। यह जानकारी देते बॉक्सिंग कोच अमरजीत व ने बताया की 13 से 27 मई तक कर्नाटक के बेल्लारी में होने वाले सब जूनियर महिला व पुरुष राष्ट्रीय शिविर में गांव करोड़ा की 14 वर्षीय बेटी खिलाड़ी नैतिक अपने 49 से 52 किलोभार वर्ग में हिस्सा ले रही है। इस राष्ट्रीय शिविर में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 56 सब जूनियर महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस राष्ट्रीय शिविर लगभग 36 महिला व पुरुष कोच भी मौजूद रहेंगे।
कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि नैतिक के बेहतर खिलाड़ी है। एक दिन देश के लिए ओलिंपिक में पदक लेकर आएगी। खिलाड़ी ने अपनी पहली भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में पदक जीता है। नैतिक अब सुबह-शाम नर्सरी पर आकर अभ्यास करती है।
नैतिक के पिता रणदीप सिंह ट्रक ड्राइवर हैं और उसी से परिवार का गुजारा हो रहा है। इनके अलावा घर में माता मैना देवी, बड़ी बहन कीरत और छोटा भाई हैप्पी हैं। नैतिक ने बताया कि पिता के कारण ही बाक्सिंग के रिंग में कदम रखा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मार्च महीने में नोएडा में हुई सब जूनियर राष्ट्रीय बाक्सिंग स्पर्धा के लगातार चार मुकाबले जीते थे। इससे पहले भी खिलाड़ी ने पिछले साल हुई राज्य स्तरीय स्कूल स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया। व खेल महाकुंभ में रजत पदक जीता है। खिलाड़ी नैतिक ने कहा कि उसके माता पिता का सपना है कि वह खेल में देश के लिए पदक लेकर आए। इस सपने को पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेगी।