फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karnal beat Roorkee 10-9 in football competition

Kaithal News: फुटबॉल प्रतियोगिता में करनाल ने रुड़की को 10-9 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Karnal beat Roorkee 10-9 in football competition
पूंडरी (कैथल)। पूंडरी के आउटडोर-इनडोर खेल स्टेडियम में पुंडरीक फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़कियों के वर्ग के तीन मुकाबले खेले गए। इसमें करनाल ने रुड़की की टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 10-9 से हराया। लड़कियों के मुकाबले में झज्जर की टीम ने जींद को हराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता का समापन पांच फरवरी को होगा। प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को लड़कियों व लड़कों के कई रोमांच से भरपूर मैच हुए। इसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। सबसे कड़ा मुकाबला डीएफए करनाल की टीम व रुड़की के बीच देखने को मिला। मैच में दोनों हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। ऐसे में मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक जा पहुंचा। इसमें करनाल ने रुड़की को 10-9 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्लब सदस्यों ने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को तीन लाख 11 हजार, द्वितीय स्थान की टीम को दो लाख 11 हजार, तृतीय स्थान को 41 हजार तथा चौथे वाली टीम को भी 31 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसी प्रकार लड़कियों की फुटबाल में प्रथम स्थान को 71 हजार तथा द्वितीय स्थान को 51 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खेले गए मुकाबले
लड़कियों के मुकाबलों में झज्जर की टीम ने जींद की टीम को 2-1 से हराया, शाहाबाद की टीम ने कैथल की टीम को 2-0 से हराया। मानस बी की टीम ने ओपीएस अलखपुरा की टीम को 2-0 से हराया। लडक़ों में-करनाल की टीम ने रुड़की की टीम को 10-9 से हराया। रांची झारखंड की टीम ने पूंडरी सी की टीम को 2-1 से हराया। टैथरो यूनाइटेड दिल्ली की टीम ने मोहना की की टीम को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed