फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karmayogi's lessons are being taught to the employees....

Kaithal News: कर्मियों को कर्मयोगी का पढ़ा रहे पाठ

Fri, 05 Jan 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Karmayogi's lessons are being taught to the employees....
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज विभाग के कर्मचारियों को कर्मयोगी बनाने के लिए विभाग की तरफ नए बस अड्डा परिसर में कर्मशाला लगाई जा रही है। इसमें कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान ईमानदारी से काम के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कर्मशाला के तहत एक समूह में 30 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य केवल कर्मियों को यात्रियों से अच्छा बर्ताव करने के लिए प्रेरित करना बताया गया। समझाया जाता है कि यदि हम दूसरे से अच्छा बर्ताव करेंगे तो वह हमें और अधिक सम्मान देगा।
विज्ञापन


महीने भर का यह यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलेगा। इसकी शुरुआत 26 दिसंबर से हुई थी। इसके लिए दो मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। इसके तहत कार्यक्रम में नोडल अधिकारी राजबीर और मास्टर ट्रेनर आनंद कुमार व सत्यपाल प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अक्सर देखने को मिलता है बसों में यात्रा के दौरान कई कर्मी अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं। इसमें सुधार लाने के लिए ऐसा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


अब तक 272 कर्मियों ने लिया है प्रशिक्षण ः रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक नौ समूहों के 272 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मुख्यालय के आदेशों के तहत ही यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस उद्देश्य यह है कि एक कर्मचारी कार्यक्षेत्र में आम जन से बेहतर बर्ताव कर पाए। वे अनुशासनात्मक तरीके से कार्य कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed