फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karate player Alisha honored

Kaithal News: कराटे खिलाड़ी अलीशा का सम्मान

Sat, 19 Jul 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Karate player Alisha honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/करनाल। क्षत्रिय राजा रोड़ समाज की ओर से शुक्रवार को करनाल स्थित समाज के कार्यालय में मोहना (कैथल) निवासी अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी अलिशा रोड़ के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर लाठर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश लाठर, विकास कल्याण, परमिंदर रोड़वसी, तथा उत्तरी हरियाणा रेलवे के चीफ सेक्रेटरी मोहिंदर रोड़ भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अलिशा के माता-पिता और कोच भी इस सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजेश लाठर ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण है कि हमारी बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे में देश और समाज दोनों का नाम रोशन किया। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में अलिशा स्वर्ण पदक भी जरूर अपने नाम करेगी। वक्ताओं ने कहा कि अलिशा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के बल पर न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे रोड़ समाज का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव से ऊंचा किया है।
विज्ञापन






अलिशा ने सिद्ध कर दिया है कि बेटियां भी किसी से कम नहीं। उनकी यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और खेलों में आगे बढ़ने का हौसला देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed