{"_id":"66a19e8e9b86957df20435a4","slug":"kanwadiya-went-from-haridwar-to-kaithal-with-a-kanwad-in-the-name-of-policeman-kaithal-news-c-18-1-knl1004-437843-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस वाले के नाम की कांवड़ लेकर हरिद्वार से कैथल चला कांवड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस वाले के नाम की कांवड़ लेकर हरिद्वार से कैथल चला कांवड़िया
Thu, 25 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
कैथल। कैथल का एक युवा अबकी एक पुलिसकर्मी के नाम की कांवड़ लेकर हरिद्वार से यहां के लिए निकल चुका है। गांव सांघन निवासी रोहताश नामक कांवड़िये की कांवड़ में समाजसेवा के लिए चर्चित पुलिस कर्मचारी सुनील संधू के चित्र लगे हैं। हरिद्वार से चलने से पूर्व रोहताश ने संधू के चित्र के साथ गंगा नदी में डुबकियां भी लगाईं।
गौरतलब है कि श्रावण यानी सावन के महीने में कांवड़िये भगवान भोलेनाथ से अपनी मन्नतें के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं गंगा जल लाने के लिए। इसके बाद वे अपनी-अपनी कांवड़ में गंगाजल भरते हैं और फिर अपनी मन्नत के अनुसार निकल पड़ते हैं अपने अराध्य का जलाभिषेक करने। बदलते समय के बाद भी कांवड़ियों का उत्साह बना हुआ है। इनमें कैथल के गांव सांघण निवासी रोहताश कुमार हरिद्वार से कलश में 51 लीटर गंगाजल भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकले हैं।
उसकी कांवड़ में समाजसेवी पुलिसकर्मी सुनील संधू के चित्र लगे हैं। रोहताश ने बताया कि यह कावड़ पुलिस कर्मचारी सुनील संधू व उनकी माता को समर्पित करने के लिए लेकर चला है। रोहताश ने बताया कि हरिद्वार से चलने से पूर्व उसने हर पौड़ी पर मां गंगा में स्नान किया और फिर वहां से 51 लीटर गंगाजल लेकर निकल पड़ा। उन्होंने बताया कि रास्ते में इस कावड़ को देखकर समय यूपी व उत्तराखंड की पुलिस ने उसे सम्मान दिया।
विज्ञापन
कांवड़ के बारे में पूछने पर उसने बताया कि पुलिस कर्मचारी सुनील संधू वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह अपनी पुलिस ड्यूटी निभाने के साथ समाजसेवा के कार्य में अनवरत जुटे रहते हैं। रोहताश ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए गए नशा मुक्त अभियान को लेकर टीम के साथ गांव-गांव में जाकर लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
रोहताश ने बताया कि वर्ष 2017 में भी कावड़ ला चुका है और 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में वह हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचा था व अमर जवान ज्योति स्थल पर जल अर्पित किया था। इसके अलावा वह 1840 किलोमीटर की लंबी दूरी पैदल तय कर चुका। उसने गांव सांघण से मुंबई राजेश खन्ना के आशीर्वाद बंगले पर 1840 किलोमीटर की दूरी तय की थी। उसके इस काम को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सराहा था। संवाद
संधु बोले- समाजसेवा की प्रेरणा पिताजी से मिली थी
पुलिसकर्मी सुनील संधु से जब इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इसमें वह क्या कर सकते हैं। रोहताश के बारे में पूछने पर बताया कि वह परेशान हालत में मिला था तो उन्होंने चाय का स्टॉल लगवाने में उसकी मदद की थी। जरूरतमंद का सहयोग करना उनका स्वभाव है। यह प्रेरणा उन्हें अपने पिताजी से मिली। पौधे लगाने से शुरुआत की और इसके बाद समाजसेवा का कारवां बढ़ता चला गया।