फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat receives a gift worth 6.64 crore.

Kaithal News: कलायत को मिली 6.64 करोड़ की सौगत

Tue, 15 Sep 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kalayat receives a gift worth 6.64 crore.
कलायत नगर पालिका कार्यालय भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत शहर में नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। नगरपालिका ने शहर के सुंदरीकरण को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों की निविदाएं जारी की हैं। करीब 6.64 करोड़ रुपये की विकास राशि से शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की जाएंगी। नगरपालिका सचिव पवन शर्मा ने इन विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
योजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। साथ ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने में भी मदद मिलेगी। सबसे प्रमुख कार्यों में कैथल-नरवाना रोड और कपिल मुनि रोड के दोनों तरफ शहरी नालों का निर्माण शामिल है। इस परियोजना पर करीब 3.02 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। पार्षद प्रीत जगदेव, महीपाल पंवार और पूर्व पार्षद सुनीता धीमान ने अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

----
प्रमुख परियोजनाएं
नगरपालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि वार्ड-8 स्थित भगवान विश्वकर्मा वाटिका में आधुनिक ई-लाइब्रेरी का निर्माण होगा। इस पर करीब 1.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ई-लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। नरवाना-कैथल रोड पर कपिल मुनि द्वार और श्री कृष्ण द्वार का भी निर्माण होगा। दोनों द्वारों के निर्माण के लिए 88.25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दिव्य नगर योजना के तहत वार्ड-8 में नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित उद्यान का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर के नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। विकास कार्यों के पूरा होने के बाद शहर की जल निकासी, सार्वजनिक स्थलों और अध्ययन सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। शहर के सुंदरीकरण के क्षेत्र में भी प्रगति होने की संभावना है। नगरपालिका जनप्रतिनिधियों और पार्षदों द्वारा लगातार उठाई जा रही मांगों को इन परियोजनाओं से जोड़ा गया है।

-----
जनप्रतिनिधियों की भूमिका
कलायत भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने इन करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन का परिणाम है। सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा और भाजपा नेता-पदाधिकारियों की भी इसमें भूमिका है। पार्षदों और शहर की 36 बिरादरी ने भी इन कार्यों में योगदान दिया है। पार्षदों द्वारा वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने से इन कार्यों को गति मिली है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि शहर के प्रत्येक वार्ड तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed