फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat, Kaul and Guhla-Cheeka CHC will also set up oxygen plants

कलायत, कौल और गुहला-चीका सीएचसी में भी लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kalayat, Kaul and Guhla-Cheeka CHC will also set up oxygen plants
कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की हो रही जरूरत को देखते हुए जिले में तीन ओर ऑक्सीजन प्लांट को मंजूरी मिली है। पहले एक ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में बनाए जाने के लिए एनएचएआई द्वारा जमीनी स्तर का काम पूरा करना शुरू कर दिया है। अब गुहला-चीका, कलायत व कौल सीएचसी में भी एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जहां आगामी सात दिनों में एनएचएआई द्वारा जमीनी स्तर पर काम पूरा होगा। इसके बाद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान द्वारा एक अन्य संस्थान के साथ मिलकर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से जिले के जिला अस्पताल में दो दिन पहले ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए एनएचएआई की टीम भेजी गई थी। जिसने जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस व अस्पताल भवन के बीच की जगह पर प्लांट लगाए जाने के लिए आवश्यक पैमाइश की थी। इसके बाद यहां एक सप्ताह में शेड लगाए जाने का काम पूरा किया जाना है। जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट लगने से ऑक्सीजन की जरूरत काफी हद तक पूरी हो जाएगी और आने वाले समय में लोगों की जरूरत की ऑक्सीजन जिले में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

अब एनएचएआई द्वारा ही गुहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कलायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तीन ऑक्सीजन प्लांट की अनुमति दी गई है। एनएचएआई की टीम ने कलायत को छोड़क शेष तीनों जगह के लिए जमीनी स्तर पर नक्शा बनाने का काम पूरा भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीए की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम रखे हुए है नजर
डीसी के आदेशों के अनुसार इस समय आरटीए सचिव सत्यवान मान की अगुवाई में प्रशासन की टीम जिले को आबंटित कोटे के तहत ऑक्सीजन के सिलिंडरों को कैथल पहुंचाने में जुटे हैं। उन्हें सरकार की ओर से अलॉट होने वाले कोटे के बाद करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र या जींद से ये सिलिंडर लेकर आने होते हैं। डीसी सुजान सिंह यादव हर रोज सांय इस टीम की मीटिंग लेकर ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता व कोटे को लेकर अपडेट लेते हैं।

डीसी सुजान सिंह यादव ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति मरीजों की जरूरत अनुसार पूरी है। इस समय जितने मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है, उन्हें उतनी ऑक्सीजन दी जा रही है। लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए चार ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के निर्देश सरकार की ओर से प्राप्त हुए हैं। एक ऑक्सीजन प्लांट के लिए जिला अस्पताल में बनाने की मंजूरी पहले मिल गई थी। देर रात्रि इस संबंध में सूचना मिली है कि गुहला, कौल व कलायत में भी जमीनी कार्य के लिए एनएचएआई को जिम्मेवारी दी गई है। इन सभी के चालू होने पर जिले के लोगों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed