फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat bandh announced from today indefinitely

आज से अनिश्चितकाल के लिए कलायत बंद का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kalayat bandh announced from today indefinitely
कलायत में डीएसपी व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों से बातचीत करते हुए - फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत में तीन मई को शेखर रेडीमेड कपड़े के शोरूम पर दो नकाबपोशों की फायरिंग के विरोध में सात मई से अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा। बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चाबी शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी जाएगी। शांति पूर्वक आंदोलन की शुरूआत कलायत अनाज मंडी से होगी। पहले शांतिपूर्वक मार्च निकाला जाएगा। फिर इसके बाद एसडीएम कार्यालय परिसर में तंबू लगाकर पड़ाव डाला जाएगा।
विज्ञापन

यह फैसला शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई बैठक में लिया गया। इस मौके पर नगर पालिका, ग्राम पंचायतों, आढ़ती एसोसिएशन, निजी शिक्षण संस्थान, दुकानदार-व्यापारी, विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो घंटे से अधिक चली बैठक में फायरिंग, फिरौती, हत्या, लूटपाट आदि वारदातों पर नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन से पुख्ता कदम उठाने की मांग की गई। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जाता तब तक बंद जारी रहेगा। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों की चाबी अधिकारियों को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी राजू कौशिक ने की। इस सूचना पर डीएसपी रवींद्र सांगवान कलायत पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस इस प्रकार के मामलों में निरंतर त्वरित कार्रवाई करती आई है। पिछले वर्ष जो फायरिंग की घटना हुई उसमें 16 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस पर संघर्ष समिति ने साफ तौर से कहा जब ठोस कार्रवाई हो जाएगी और सभी आरोपी धरे जाएंगे तो वे आंदोलन वापिस लेेंगे। इसके बाद समिति के लोग शहर के बाजारों में बंद की अपील करने के लिए नेशनल हाईवे से होते हुए बाजारों की तरफ निकल गए।
आपात सेवाएं नहीं होंगी बंद
कलायत बंद के लिए संघर्ष समिति की विभिन्न इकाइयां गठित की गई हैं। इसके निर्णय अनुसार बंद के दौरान नगर में केवल स्वास्थ्य और आपात सेवाएं खुली रहेंगी। इसमें अस्पताल, केमिस्ट स्टोर व विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़े निजी शिक्षण संस्थान शामिल हैं। अनाज मंडी, नगर के सभी बाजार और विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

बंद के लिए बनाई कमेटी
बंद के लिए रेडीमेड कपड़ा शोरूम संचालक शेखर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव राणा, मुढाढ़ गोशाला कोषाध्यक्ष हरीश गर्ग, नगर पार्षद रणबीर धानियां, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंगला, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सोहन लाल मटौरिया, निजी स्कूल एसोसिएशन से जितेंद्र सिंह, संदीप दीप, पवन राणा, युवा समाज सेवी सलिंद्र राणा, प्रीत धीमान, अग्रवाल संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष बी.डी बंसल, रोहताश मटौर, वीरेंद्र कालू, छोटा राम खेड़ी, पार्षद सतीश धीमान, राजीव राणा, नवीन नरवाना, विश्वकर्मा संगठन से धर्मपाल धीमान, रवींद्र गर्ग, रवींद्र शर्मा, सोनू खेड़ी की एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed