{"_id":"6a7cc5ac0ebb415d540400ca","slug":"kajal-became-the-best-mother-sena-devi-was-second-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153646-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: काजल बनीं सर्वोत्तम माता , सीना देवी रहीं द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: काजल बनीं सर्वोत्तम माता , सीना देवी रहीं द्वितीय
Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सर्वोत्तम माता पुरस्कार समारोह में विजेता महिलाओं को सम्मानित करते हुए अधिकारी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सर्वोत्तम माता का पुरस्कार काजल को मिली जबकि सीना देवी द्वितीय रहीं। तीसरा पुरस्कार अनु ने हासिल किया।
समारोह में सर्कल स्तर की प्रतियोगिता की इन विजेताओं महिलाओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वाली काजल को 4000 रुपये, द्वितीय रहीं सीना देवी को 3000 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाली अनु को 2000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित आहार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहना चाहिए। संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर को स्वस्थ रखने के साथ एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक है।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं से नियमित रूप से हरी सब्जियां, गुड़ और चना जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेने की अपील की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के समय पर टीकाकरण को भी जरूरी बताया। इस मौके पर महिलाओं को एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए गुड़-चना भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने परिवार के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया।