फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal,uthan,desh

देश के उत्थान में हर व्यक्ति का योगदान जरुरी : बेदी

Fri, 03 Feb 2017 11:52 PM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Fri, 03 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
kaithal,uthan,desh
oop - फोटो : amar ujala
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाराजा सूरजमल स्टेडियम में साप्ताहिक हेल्थ-वेल्थ हैप्पीनेस मेले का शुक्रवार को शुभारंभ किया। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में भगवान शिव के विभिन्न तीर्थों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही लोगों को मेडीटेशन, जीवन का लक्ष्य, जीवन की सच्चाई से अवगत करवाते हुए कई तरह की नैतिक जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

मेले में भगवान शिव के दक्षिण सहित मध्य भारत में स्थित मंदिरों, शिवलिंग की जानकारी दी। अलग-अलग स्टॉल्स के माध्यम से दर्शाया गया कि किस तरह से मानव युगों-युगों से इस धरा पा आ रहा है और कैसे कलयुग अब अपने अवसान काल की ओर पहुंच गया है। वहीं इस समय संगम काल चल रहा है। इसके बाद सतयुग आएगा। हर स्टाल में विश्वविद्यालय से आईं विशेषज्ञों द्वारा लोगों को मेडीटेशन सहित तमाम तरह की जानकारियां दी जा रही हैं। माता-पिता की सेवा सहित बच्चों की देखभाल करने की शिक्षा तो दी जा रही है। साथ में मां दुर्गा, मां सरस्वती जैसी देवियों का रुप धरे सेविकाएं स्वयं स्टॉल्स में विराजमान नजर आईं।
विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कहा कि समस्त मानवता और देश के उत्थान में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। अकेला मानव कभी भी सुखी नही हो सकता। इसलिए हमें एक दूसरे का सहयोग करके समस्त मानव जाति के उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रमों के लिए समय देना चाहिए, जिससे समाज और देश का उद्धार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के संचालक अमीचंद ने कहा हर व्यक्ति के मन में सच्चाई और ईमानदारी के लिए खोज जारी है। हर व्यक्ति सच्चाई चाहता है, लेकिन इस सच्चाई की खोज के लिए हमें ऐसी संस्थाओं के समागम में शामिल होकर सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ब्रह्मकुमारी पुष्पा ने कहा कि इंसान मन कर्म व वचन से दूसरे लोगों की आत्माओं के लिए आरामदायक बनें, क्योंकि जीवन में जैसा हम बीज बोएंगे, वैसा ही फल खाने को मिलेगा। छोटे-छोटे 100 परिवर्तन होने से विश्व में परिवर्तन होगा।


इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, लेखाधिकारी कृष्ण कुमार, बीके कविता, बीके बिंदू, हरभजन, रणबीर फौजी के अलावा इस संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed