फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal United Kisan Morcha expressed its gratitude to Surjewala

कैथल संयुक्त किसान मोर्चा ने जताया सुरजेवाला का आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kaithal United Kisan Morcha expressed its gratitude to Surjewala
Kaithal United Kisan Morcha expressed its gratitude to Surjewala - फोटो : Kaithal
बीते दिन जींद जिले के गांव बीबीपुर निवासी किसान दलबीर सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा कैथल ने खुशी जाहिर की और दलबीर सिंह के केस की पैरवी करने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का उनके आवास पर पहुंच कर धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव बीबीपुर निवासी किसान दलबीर सिंह दलबीर सिंह 29 मई से जेल में बंद था। इस छोटे से किसान की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पहले जींद कोर्ट में पैरवी की। यहां जमानत नहीं मिली तो फिर चंडीगढ़ तक जाकर हाईकोर्ट से जमानत दिलाई।
विज्ञापन

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर गांव बीबीपुर निवासी किसान दलबीर सिंह की एक वीडियो वायरल हुई जिसमें तीनों कृषि कानूनों व अन्य मुद्दों को लेकर दलबीर सिंह सरकार को अपशब्द कहते दिखाई दिए। वायरल हुई इस वीडियो के आधार पर जींद पुलिस ने दलबीर सिंह के खिलाफ राजद्रोह, समूह के लिए खतरा बनने, अपमानित करने, मानहानि तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। इससे पहले दलबीर पर 22 फरवरी 2017 को जाट आरक्षण के दौरान गांव ईक्कस धरने पर भड़काऊ भाषण देने तथा पीएम को अपशब्द कहने के आरोप का मामला दर्ज है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में दलबीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था। 29 मई से दलबीर सिंह जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वजात सर्वखाप के प्रदेश प्रवक्ता व संयुक्त किसान मोर्चा कैथल के नेता भरत सिंह बैनीवाल सहित किसान मोर्चा के सदस्य मास्टर रामकला बालू, रामफल भानपुरा, महावीर राविश, रोशन लाल पाड़ला, बालकू राम मानस, रामनिवास चहल, सुरजीत बैनीवाल, अनिल गुर्जर नंबरदार बलवंती सहित अनेकों लोगों ने सुरजेवाला का आभार जताया। इन नेताओं ने कहा कि 20 साल पहले सुरजेवाला ने घासी राम नैन को जमानत दिलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed