फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Uncontrolled car fell into the pond late night, driver died due to getting stuck

Kaithal: देर रात अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, फंसने से चालक की मौत, सुबह पुलिस ने निकाला

Sun, 29 Jan 2023 12:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 12:24 PM IST
सार

डीएसपी सुनील कुमार व एसएचओ मनफूल मौके पर पहुंचे। एसएचओ मनफूल ने बताया कि उनके पास सुबह तीन बजे के करीब तालाब में कार गिरने की सूचना आई थी इसके बाद वे मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Kaithal: Uncontrolled car fell into the pond late night, driver died due to getting stuck
तालाब से निकाली गई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव पीडल में शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब में गिर गई। पुलिस ने सुबह के लगभग चार बजे के करीब ग्रामीणों के सहयोग से कार को तालाब से बाहर निकाला। चालक की कार में फंस कर मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि ककराला निवासी विपिन (27) वर्षीय कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही गांव पीडल में तालाब के पास पहुंचा तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद उसने खुद को संभालने का प्रयास किया तो तब तक वह कार समेत तालाब में गिर गया।  
विज्ञापन


इसके बाद तालाब के सामने वालों मकान के लोगों ने तालाब में कार गिरी हुई देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने तालाब में गिरी कार को बाहर निकाला तो हादसे का खुलासा हुआ। कार में व्यक्ति का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने पहले मृतक को पहचाना। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस जांच में जुटी है। हादसे के बाद बड़ी तादाद में यहां लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि ये प्रशासन की लापरवाही है। यहां सड़क पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिससे आए दिन वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। तालाबों की दीवार नहीं बनाई जा रही। लोगों ने तालाब की दीवार बनाए जाने की मांग की है। 


डीएसपी सुनील कुमार व एसएचओ मनफूल मौके पर पहुंचे। एसएचओ मनफूल ने बताया कि उनके पास सुबह तीन बजे के करीब तालाब में कार गिरने की सूचना आई थी इसके बाद वे मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed