Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal stood first in solo dance category

Kaithal News: एकल नृत्य वर्ग में कैथल रहा प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kaithal stood first in solo dance category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, पानीपत। हरियाणा की लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं से सराबोर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का वीरवार को आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के सभागार में शानदार समापन हुआ। कार्यक्रम में कैथल के प्रतिभागियों ने एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार जीता है।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रदेशभर के 22 जिलों से लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव कुमार और मेयर कोमल सैनी मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य और रागनी जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


घोषित परिणामों के अनुसार, एकल नृत्य (कक्षा पांचवीं से आठवीं वर्ग) में कैथल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोनीपत द्वितीय, सिरसा तृतीय और अंबाला को सांत्वना पुरस्कार मिला। समूह नृत्य में पानीपत और जींद, रागनी में फरीदाबाद और भिवानी तथा लघु नाटिका में फतेहाबाद की टीमों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन










शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति निर्माण का माध्यम है और संस्कृति उसका सौंदर्य।



कार्यक्रम का संचालन शिक्षामंत्री के निजी सचिव गुलाब सिंह पांचाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. भूपेंदर मलिक (करनाल), विपिन कुंडू, मोनिका आर्य सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




बॉक्स

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 40 हजार, द्वितीय को 30 हजार, तृतीय को 20 हजार और सांत्वना विजेताओं को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed