{"_id":"588cdf454f1c1ba333cf7ab7","slug":"kaithal-school-karykram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने मचाया धमाल
kaithal beuro
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैमरॉक पब्लिक स्कूल की ओर से सत्कार पैलेस में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। रंग बिरंगी पोशाकों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिला वन अधिकारी हैरतजीत कौर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीजेएम तरणजीत कौर, रमन दीप सिंह, डा. नवीन बंसल, डा. सोनी बंसल, डा. एके मित्तल, राजेश सतीजा, संजीव गुप्ता, पवन गौत्तम, सतीश खंडूजा, संजय मलिकपुरिया, वेद मित्तल, अरविंद सिंघल सहित अन्य अमर राविश ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने सबसे पहले गणेश वंदना की भव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। तत्पश्चात बच्चों ने प्रकृति को बनाए रखने एवं प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर प्रस्तुति दी। इसके बाद बच्चों की हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। नन्हीं परी द्वारा ड्राइविंग के दौरान शराब ना पीने की सलाह दी तो बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को भी अपनी प्रस्तुति से सार्थक कर दिया। इसके बाद पंजाबी गिद्दा के माध्यम से भी बच्चों ने खूब तालियां बटोंरी। इसी बीच स्कूल को लेकर प्रस्तुति में भी बच्चों ने रंग जमा दिया।
प्रिंसिपल नीलम मौदगिल ने अतिथिगणों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि हैरतजीत कौर ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही बच्चों में संस्कारों सहित अच्छे व्यक्तित्व की नींव डाली जा सकती है। आज प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल पढ़ाई लिखाई ही नहीं बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास जरुरी है। बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह सराहनीय है। इस अवसर पर स्कूल स्टॉफ सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे।