फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's hockey player Sukhwinder selected in Indian junior hockey team

Kaithal News: कैथल के हॉकी खिलाड़ी सुखविंदर का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's hockey player Sukhwinder selected in Indian junior hockey team
गांव हाबड़ी के हॉकी खिलाड़ी सुखविंदर का भारतीय हॉकी टीम के 37 कोर ग्रुप में चयन हुआ है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि सुखविंदर गांव हाबड़ी में एक गरीब परिवार का बेटा है। सुखविंदर के पिता देवीलाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके चयन से परिवार में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ी सुखविंद्र बंगलूरू में ही एक वर्ष के शिविर में भाग लेगा और भारतीय हॉकी जूनियर टीम में खेलेगा। ये शिविर पांच जनवरी 2023 से शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक वर्ष से हॉकी शिविर बैंगलोर में चल रहा था। इसमें प्रदेश के 90 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें कैथल के दो खिलाड़ी सुखविंदर व शुभम भी शामिल हैं। इन 90 खिलाड़ियों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 37 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें कैथल का एक खिलाड़ी सुखविंदर भी शामिल है। कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि शिविर में दोनों खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इनमें से एक खिलाड़ी सुखविंद्र का भारतीय हॉकी जूनियर टीम में चयन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed