फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's four daughters won medals in boxing Kaithal's four daughters won medals in boxing

कैथल की चार बेटियों ने बॉक्सिंग में जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's four daughters won medals in boxing Kaithal's four daughters won medals in boxing
Kaithal's four daughters won medals in boxing Kaithal's four daughters won medals in boxing - फोटो : Kaithal
हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सीनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कैथल से 10 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से चार बेटियों ने पदक हासिल किए। 81 किलो प्लस भारवर्ग में 21 वर्षीय नेहा यादव ने स्वर्ण पदक, 75 किलो में सपना ने रजत पदक, 70 किलो में सोनम ने कांस्य पदक और 81 किलो में सुमन ने कांस्य पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों की जीत पर जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, खेल विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान साकेत मंगल ने बधाई दी है। कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ी इंडोर खेल स्टेडियम और आरकेएसडी कॉलेज के बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

गांव पट्टी अफगान निवासी खिलाड़ी नेहा यादव ने 2014 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वह अपना वजन कम करने के लिए मैदान में आई थी। अभ्यास शुरू करने से पहले नेहा का वजन करीब 105 किलो था। कोच गुरमीत ने नेहा को उसका वजन कम करने के लिए आरकेएसडी स्टेडियम में बुलाना शुरू किया था। वजन कम करने के साथ-साथ नेहा को बॉक्सिंग सिखाना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद नेहा अब तक छह अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दस पदक हासिल कर चुकी हैं। फरवरी 2019 में भुवनेश्वर में हुई खेलो यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। नेहा अब 85 प्लस किलो भार वर्ग में खेलती है और कोच गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल के पास अभ्यास करती है। नेहा के पिता राजपाल खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed